Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअचानक गिरा बिजली का पोल, बड़ी दुर्घटना टली, श्रीनगर की घटना

अचानक गिरा बिजली का पोल, बड़ी दुर्घटना टली, श्रीनगर की घटना

गोंदिया. शहर के श्रीनगर वॉर्ड में स्थित रामचंद ऑईल मिल के पास डीपी के सामने खडा तारों से लदा एक विद्युत पोल अचानक निचे गिर गया. यह घटना आज, 3 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे के दौरान घटित हुई. उल्लेखनीय है कि जब पोल तो घटना स्थल पर कोई मौजूद नहीं होने से बडा हादसा टल गया.
महाराष्ट्र राज्य विद्युत कंपनी द्वारा नागरिकों के घरों में बिजली पहुंचाई जाती है. लोगों के घरों में बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत पोल (खंभे) खडे कर तारों का जाल बिछाया जाता है. लेकिन, शहर के अनेक वॉर्डों में स्थित विद्युत पोल पुराने हो गए हैं, जिन्हें बदलने की आवश्यकता है. लेकिन महावितरण की ओर से इसे नजरअंदाज किया जा रहा है. जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है. इसी बीच 3 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे शहर के श्रीनगर में रामचंद ऑईल मिल के पास डीपी के सामने खडा तारों लदा पोल सड़क के बीचों-बीच गिर गया. उल्लेखनीय है कि उस वक्त वहा आवाजाही नहीं होने से बडा हादसा टल गया. घटना की जानकार प्राप्त होते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और पोल को हटाने का काम शुरू किया.

अनेक पोल जीर्ण
गोंदिया शहर के प्रभागों में खडे विद्युत पोल करीब 35 से 40 वर्ष पुराने हो गए हैं. पोल का निचला भाग जमीन के अंदर होने की वजह से उसमें जंग लग गया हैं. जिस वजह से पोल जीर्ण हो गए हैं औंर गिरने की आशंका बनी रहती है. महावितरण कंपनी ने इस ओर ध्यान देकर जीर्ण विद्युत पोल की जगह नए पोल लगाने की आवश्यकता है.
0
विद्युत पोल को दिए जानेवाले सपोर्ट जिसे स्टे कहते हैं. यह स्टे के टुटने की वजह से पोल नीचे गिरा होगा, ऐसी आशंका है. बिजली विभाग के कर्मचारी राहत कार्य में जुटे है.
पी.एम. गावलकर, सहायक अभियंता, बिजली विभाग, गोंदिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments