गोंदिया. रामनगर पुलिस ने बालाघाट टी-पॉइंट पर अवैध रेत ले जा रहे टिप्पर को पकड़ा. इस कार्रवाई में टिप्पर सहित कुल 40 लाख 28 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा के हवलदार सुमेंद्रसिंह मिनेश्वर तुरकर अपनी टीम के साथ गश्त पर था. इसी बीच मिली गुप्त जानकारी के आधार पर बालाघाट टी-पॉइंट पर रावणवाड़ी से गोंदिया की ओर आ रहे बिना क्रमांक के टिप्पर को पकड़ा गया. इस कार्रवाई 40 लाख रु. कीमत का टिप्पर व 28 हजार रु. कीमत की चार ब्रास रेत ऐसा कुल 40 लाख 28 हजार रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी सुमेंद्रसिंह तुरकर की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने मुरपार निवासी आरोपी दिनेश रतनलाल दमाहे (45) व रावणवाड़ी निवासी राजेश पन्नालाल हरिणखेडे (37) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक अमोल वाघमोडे कर रहे हैं.
अवैध रेत ले जा रहे टिप्पर को पकड़ा, 40.28 लाख रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






