अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा, 6.53 लाख का माल जब्त

0
188

गोंदिया. रावणवाड़ी थाने के तहत ग्राम तेढ़वा से मरारटोला फाटा टी पॉइंट रोड़ पर अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रावणवाड़ी पुलिस ने पकड़ लिया. इस कार्रवाई में कुल 6 लाख 53 हजार रु. का माल जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार, सावरी निवासी आरोपी यश नरेंद्र पटले (23) ग्राम तेढ़वा के वैनगंगा नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहा था. इसी बीच रावणवाड़ी पुलिस ने उसे ग्राम तेढ़वा-मरारटोला टी-पॉइंट रोड़ पर पकड़ लिया. इस कार्रवाई में 6 लाख 50 हजार रु. कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली व 3 हजार रु. कीमत की एक ब्रास रेत ऐसा कुल 6 लाख 53 हजार रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी हवलदार गिरीश पांडे की शिकायत पर रावणवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार बघेले कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here