आंबाटोली के बारदाना गोदाम को लगी आग, डेढ़ से दो करोड़ का माल जलकर खाक

0
254

गोंदिया. शहर से सटे फुलचूर आंबाटोली में जगदंबा जुट इंडस्ट्रीज बारदाना गोदाम को अचानक आग लगने की घटना शुक्रवार की रात को सामने आई है. इस घटना में पुरा गोदाम जलकर खाक हो गया. जिसमें करीब डेढ़ से दो करोड़ रु. का माल जलकर खाक हो गया. इस आग को अग्निशमन दल के काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया गया. देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था. जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रीज के संचालक सुनील लुनकरण अग्रवाल की फुलचूर के आंबाटोली में बारदाना का गोदाम है. इस गोदाम में 29 मई की आधि रात अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि आग में सब जलकर खाक हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गोंदिया नगर परिषद का अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पुरा गोदाम व बारदाना जलकर खाक हो गया. आगजनी की घटना किस वजह से घटित हुई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं लग पाई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here