कान्हा नेशनल पार्क जा रहे कार को बस की टक्कर, पत्नी की मौत, पति और बच्चे घायल

0
166

गोंदिया. आमगांव का दमाहे परिवार अपनी चौपहिया से पर्यटन के लिए बालाघाट के पास कान्हा नेशनल पार्क जा रहा था, तभी 2 जून की सुबह करीब 11.30 बजे बालाघाट-बैहर रोड पर लोगुर घाटी में एक बस ने उनकी चौपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति और बच्चे घायल हो गए.

आमगांव शहर में पेंट दुकान के संचालक निमेश दमाहे 2 जून को सुबह 10.30 बजे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कान्हा अभयारण्य के लिए निकले थे. जब वे रास्ते में थे, तभी बालाघाट बैहर रोड पर लोगुर घाट पर सामने से आ रही एक यात्री बस ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में निमेश दमाहे की पत्नी दुर्गा दमाहे (33 की मौत हो गई. निमेश दमाहे और उनके दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्गा दमाहे लोधी समाज सेवा समिति की संचालिका थी. निमेश दमाहे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी हैं और लगातार दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा, आमगांव तहसील के अध्यक्ष रह चुके हैं. वे अभी भारतीय जनता पार्टी के आमगांव शहर सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं. उनके परिवार के साथ हुई इस घटना से भाजपा परिवार और इलाके में शोक है और कई लोगों ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here