कोरंभी में भीषण सड़क हादसा, चारचाकी का टायर फटने से स्कूटी को मारी टक्कर; चालक की मौत

0
250

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम कोरंभीटोला में रविवार को दोपहर करीब 2 बजे चारचाकी वाहन और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी चालक साधु नाकाडे (70), निवासी कोरंभीटोला, की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ स्कूटी पर सवार 19 वर्षीय पोति गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साधु नाकाडे अपनी पोति के साथ स्कूटी से अर्जुनी-मोरगाव से कोरंभीटोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वडसा की ओर से अर्जुनी-मोरगाव की दिशा में आ रही चारचाकी के अचानक टायर फट गया। इससे चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और चारचाकी ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साधु नाकाडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय पोति गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार चारचाकी कुणाल सुकारे, निवासी विसोरा, चला रहे थे। चारचाकी का टायर फटने के कारण हादसा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। मामले की जांच अर्जुनी-मोरगाव पुलिस थाने के निरीक्षक काले के मार्गदर्शन में की जा रही है। घटना से कोरंभीटोला क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here