गोविंदपुर में बारदाना फैक्टी में लगी आग, लाखों की सामग्री जलकर खाक

0
133

गोंदिया. शहर के शास्त्री वॉर्ड, गोविंदपुर में स्थित व्यवसायी शैलेश अग्रवाल के बारदाना फैक्ट्री में मंगलवार, 2 जून की सुबह 11 बजे के दौरान अचानक भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा प्लास्टिक बारदाना, टाइल्स सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई. इस घटना में लाखों रु. का नुकसान होने की जानकारी मिली है. आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए नगर परिषद की पाच दमकल गाड़ियों ने देर रात क प्रयास किया गया. हालांकि इस घटना में कोई जनहानी नहीं हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शास्त्री वॉर्ड, गोविंदपुर में स्थित व्यवसायी शैलेश अग्रवाल के बारदाना फैक्ट्री में मंगलवार, 2 जून की सुबह 11 बजे के दौरान अचानक भीषण आग लग गई. इस आग में गोदाम में रखे प्लास्टिक के पाइप, टाइल्स तथा अन्य उपयोगी सामग्री भी आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गई. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही गोंदिया नगर परिषद की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू किया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई. स्थिति को नियंत्रित रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रही. दमकल कर्मियों द्वारा देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रु. के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here