गोंदिया. दवनीवाड़ा थाने के तहत ग्राम देऊटोला में आयोजित मासिक सभा में प्रमाण पत्र के सही को लेकर आरोपी ने ग्राम सचिव के साथ गालीगलौज कर मारपीट करने की धमकी दी. फिर्यादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, दवनीवाड़ा थाने के तहत ग्राम पंचायत देऊटोला में मासिक सभा शुरू थी. इस अवसर पर फिर्यादी ग्राम सचिव जितेंद्रकुमार सुलचंद बोरकर (52) उपस्थित थे. साथ ही पिपरिया निवासी आरोपी चैनलाल कुंजीलाल उपवंशि (48) भी उपस्थित था. आरोपी ने फिर्यादी से वारसान प्रमाणपत्र पर सही की मांग की. जिस पर फिर्यादी ने उसे घर टैक्स व पानी टैक्स जमा करने के बाद ही प्रमाणपत्र पर सही की जाएंगी, ऐसा बताया. इस बीच आरोपी ने फिर्यादी को तु ग्राम पंचायत के बाहर निकल तेरे को बताता हुं, तेरे को मारता हु, ऐसी गालीगलौज कर मारपीट करने की धमकी दी. फिर्यादी की शिकायत पर दवनीवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच सहायक फौजदार निलकमल लिल्हारे कर रहे हैं.
ग्राम सचिव के साथ गालीगलौज कर दी धमकी
RELATED ARTICLES






