घर के पीछे उगाया गांजा, 97 पौधे जब्त सहित 1.62 लाख रु. का गांजा जब्त

0
317

गोंदिया. चिचगढ़ थाना क्षेत्र के धमदीटोला में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर के पीछे स्थित बाड़ में गांजे की खेती का मामला उजागर किया है. पुलिस ने मौके से गांजे के छोटे-बड़े कुल 97 पौधे जब्त किए. जब्त गांजे का वजन 3.255 किलो बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 62 हजार 750 रु. बताई गई है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धमदीटोला/मिसीपीरी निवासी आत्माराम मधो माडावी (54) ने अपने घर के पीछे बाड़ में गांजे के पौधे लगा रखे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान बाड़ में गांजे के 97 पौधे लगे हुए मिले. पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर लिया है. मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है. यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक जनार्दन हेगडकर, पुलिस उपनिरीक्षक गव्हाणे, पुलिस उपनिरीक्षक वासुदेव, सहायक फौजदार ज्ञानिराम राऊत, कानपुरिया ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here