Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजंगली भैंसे के हमले में किसान की मौत, एक घायल, सोनेगांव-कवलेवाडा की...

जंगली भैंसे के हमले में किसान की मौत, एक घायल, सोनेगांव-कवलेवाडा की घटना

गोंदिया. गोरेगांव वन विभाग में आने वाले कवलेवाडा वन क्षेत्र में जंगली भैंसें ने आतंक मचा रखा है. इस भैंसें ने 4 जनवरी की सुबह सोनेगांव निवासी नीलकंठ नंदलाल तुरकर (60) बुजुर्ग किसान पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं दूसरे व्यक्ति सीताराम मायाराम पटले (75) को गंभीर रूप से घायल कर दिया है.
गोरेगांव वन विभाग में आने वाले कवलेवाडा, सोनेगांव, शहारवानी, बोरगांव वासी पिछले कुछ महीनों से वन्यजीवों की दहशत में जी रहे हैं. वहीं 4 जनवरी की सुबह देखा गया है. सुबह 8.30 बजे के करीब सोनेगांव-शहारवानी रोड पर नीलकंठ नंदलाल तुरकर तथा सीताराम मायाराम पटले दोनों ही किसान अपने खेतों से साइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे. अचानक जंगली भैंसें ने दोनों पर हमला कर दिया. जिसमें नीलकंठ तुरकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं सीताराम पटले गंभीर रूप से घायल हो गया. उल्लेखनीय है कि कवलेवाडा वन क्षेत्र में पिछले अनेक वर्षों से वन्य प्राणियों के हमले किसानों पर होते आ रहे हैं. लेकिन इस महत्वपूर्ण विषय पर वन विभाग ने हमेशा लापरवाही बरती है. जिसके कारण सोनेगांव में एक और बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस घटना से सोनेगांव, शहारवानी वासियों में प्रशासन के खिलाफ रोष देखा जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments