जनता के आंखों में धुल झोंक रही मिंधे सरकार : पंकज एस यादव

0
215

कुडवा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गट के शाखा का जिलाप्रमुख पंकज एस यादव के हस्ते उद्घाटन
गोंदिया. महाराष्ट्र में और संपूर्ण देश में विगत कुछ दिनों से राजनैतिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र की और हिंदुत्व की शान और हिंदूह्रदयसम्राट वंदनीय बालासाहेब ठाकरे के द्वारा शिवसेना पक्ष की निर्मिती की गई थी परंतु कुछ गद्दारों के द्वारा शिवसेना को कमजोर करने का प्रयास किया गया. सत्ता के और पूंजीपति होने के लालच में स्व.बालासाहेब ठाकरे के निर्माण की हुई शिवसेना को छोड़कर राज्य में ऐतिहासिक फेरबद्दल कर जनता के आख में धुल झोकने का कार्य राज्य की मिंधे सरकार कर रही है. किसानो के साथ खिलवाड़, गोर-गरीब के साथ अन्याय, बेरोजगार को रोजगार से वंचित, महिलाओ की सुरक्षा को लेकर कोई सजगता सरकार के द्वारा नही दिखाई जा रही है ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल कर उखाड़ फेकने का कार्य हम निष्ठावान कार्यकर्ताओ ने करना है ऐसा वक्तव्य शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गट के जिलाप्रमुख पंकज एस यादव ने कुडवा में शाखा उद्घाटन के अवसर पर किया है. शाखा उद्घाटन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज यादव संजु समसेरे, राहुल सिंह ठाकुर, चुनेश पटलेजी, नरेंद्र डहारेजी, दुर्गेश कटरेजी, मनीष हरिनखेड़े संकेत पारधी, इत्यादी शिवसैनिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here