टिप्पर ने वृद्ध को कुचला, हिवराटोली की घटना, टिप्पर चालक फरार

0
342

गोंदिया. तहसील के ग्राम पंचायत हिवरा के तहत आने वाले हिवराटोली स्कूल के पास 23 जनवरी के दोपहर को एक रेत से भरे टिप्पर ने पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृत व्यक्ति का नाम हिवरा निवासी साहेबलाल पिसोडे (62) बताया गया है. इस घटना के बाद आरोपी टिप्पर चलक फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, दवनीवाड़ा थाने के तहत आने वाले वैनगंगा नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत की तस्करी की जाती है. जिससे सरकार का करोड़ा रु. का राजस्व डूब रहा है. साथ ही रेत से भरे टिप्पर, ट्रैक्टर दिन-रात चलने से परिसर के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही इन वाहनों से दुर्घटनाओं की घटना भी बड़ गई है. जिसका शिकार मासूम लोग हो रहे है. ऐसी ही एक घटना 23 जनवरी को हिवरा परिसर में घटित हुई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया गया है कि रेत से भरा टिप्पर हिवरा परिसर से तिरोड़ा की ओर जा रहा था. साथ ही एक व्यक्ति हिवराटोली स्कूल से पास से पैदल घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान टिप्पर चालक ने टिप्पर से नियंत्रण खो दिया व पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद टिप्पर चालक घटनास्थल से फरार हो गया. रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here