Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedट्रेलर की टक्कर से युवक गंभीर घायल

ट्रेलर की टक्कर से युवक गंभीर घायल

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांवबांध टी-पॉइंट चौक में एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना बुधवार के दोपहर की बताई जा रही है. घायल युवक का नाम भंडारा जिले के सोनका पलसगांव निवासी योगेश काशिनाथ ब्राम्हणकर (16) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले के लांजी निवासी चालक लक्की कृष्णकुमार महोबितया (20) ट्रेलर क्र. सीजी 22 – एजे 5522 को अर्जुनी मोरगांव से कोहमारा की ओर ले जा रहा था. इसी बीच योगेश ब्राम्हणकर अपनी मोटरसाइकिल क्र. एमएच 26 – एसी 4664 से नवेगांवबांध टी-पॉइंट चौक की ओर आ रहा था. जिसे ट्रेलर ने टक्कर मार दी. जिसमें योगेश गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे ग्रामीण अस्पताल नवेगांवबांध में ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगे के उपचार के लिए गोंदिया भेजा गया. ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश मेश्राम कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments