तिरोड़ा में BSF जवान की फायरिंग से हड़कंप, एक व्यक्ति घायल

0
502

गोंदिया. तिरोड़ा शहर के सब्जी मंडी रोड क्षेत्र में मंगलवार की रात को मामूली विवाद के बाद हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी रोड पर बीएसएफ के एक जवान और कुछ स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि जवान ने आवेश में आकर अपने वाहन से पिस्तौल निकालकर सड़क पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि चली गोली पास में खड़े एक व्यक्ति की ठोड़ी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि गोली सीधे नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here