तीक्ष्ण हथियार से ढाबा संचालक की हत्या, रावणवाड़ी की घटना

0
504

गोंदिया. तहसील के रावणवाड़ी परिसर में मंगलवार की आधि रात एक ढाबा संचालक की तीक्ष्ण हथियार से हत्या कर दी गई. घटना की जानकरी मिलते ही परिसर में हडकंप मच गया और नागरिकों में डर का माहौल बन गया है. मृतक का नाम रावणवाड़ी निवासी राजकुमार हरिणखेडे (45) बताया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने तीक्ष्ण हथियार से सिर और गर्दन पर वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही रावणवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गोंदिया के केटीएस जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया. इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस निरीक्षक वैभव पवार के मार्गदर्शन में आगे की जांच चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिसर में चर्चा है कि हत्या पुरानी दुश्मनी के कारण की गई है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है. इस बीच नागरिकों में चर्चा है कि पिछले कुछ वर्षों में रावणवाड़ी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले भी थाने के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध शव मिला था. एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की भी घटना हुई. साथ ही, मादक पदार्थ के सेवनों के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नागरिकों ने चिंता व्यक्त की है. हत्या की इस घटना से रावणवाड़ी परिसर में तनावपूर्ण वातावरण है और नागरिकों की मांग है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here