तीन भालूओं का महिला पर जानलेवा हमला, बाक्टी के घाटराई जंगल परिसर की घटना 

0
120

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के बाक्टी घाटराई जंगल परिसर में तेंदूपत्ता संकलन करने गई महिला पर अचानक तीन भालूओं ने हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई. यह घटना 16 मई की सुबह के दौरान घटित हुई. घायल महिला का नाम बाक्टी निवासी रेखा दिलीप भोयर (40) बताया गया है. घायल महिला पर अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण अस्पताल में उपचार शुरू है. इस घटना से बाक्टी परिसर में डर माहौल है.
जानकारी के अनुसार, रेखा भोयर गांव की अन्य महिलाओं के साथ रोज की तरह तेंदूपत्ता संकलन करने घाटराई वन क्षेत्र में गई थी. जंगल में तेंदूपत्ता जमा करते समय अचानक उनका सामना तीन भालुओं से हो गया. जैसे ही उन्होंने भालू को देखा, वे अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करने लगे. साथ ही जान बचाने के लिए पास के एक पेड़ पर चढ़ने की भी कोशिश की. लेकिन, आक्रामक भालुओं ने रेखा को पेड़ से नीचे खींचकर हमला कर दिया. इस हमले में उसके पैर और शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से घायल हो गई. अन्य महिलाओं के शोर शराबे से भालू जंगल की ओर भाग गए. इसके बाद घायल रेखा भोयर को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चान्न बाक्टी में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सा अधिकारियों ने उसे आगे के इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल अर्जुनी मोरगांव रेफर कर दिया. इस घटना से तेंदूपत्ता संकलन करने वाले मजदूरों में डर का माहौल पैदा हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here