देवरी के डकैत मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार

0
306

गोंदिया. विगत 23 मई की रात को शहर के व्यस्त चिचगड रोड स्थित जि.प. सदस्या ऊषा शहारे के घर सशस्त्र डकैती डालने का असफल प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचने में सफलता प्राप्त की हैं. फिर्यादी द्वारा अपने घर में डकैती की कोशिश की शिकायत देवरी थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी. तकनीकी जानकारी के विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भंडारा जिले के पवनी निवासी सौरभ चिंतामन तलमले (27), यादव रामचंद्र तलमले (19), नितिन शेखर वालदेकर (21), शुभम ज्ञानेश्वर तेलमसारे (23), गढ़चिरोली जिले के कुरखेड़ा निवासी विलास प्रल्हाद रामटेके (52), नागपुर के लावा निवासी मुरलीधर काशीराम बडगे (46), बोपुताईनगर निवासी दिनदयाल अन्थोनी बेन्जामिन (40), गंगाबाई घाट, नागपुर निवासी राधेश्याम शिवदास खोब्रागड़े (33), पांचपावली निवासी सौनव सुदेश मासुरकर (30), मानेवाडा निवासी अजय राजेंद्र बागडे (35) को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 15 लाख रु. मूल्य के 3 वाहन भी जब्त किए गए है. देवरी पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर 3 जून को न्यायालय में पेश किया. जहां से उन्हें 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे की सूचना तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटील के मार्गदर्शन में देवरी के पुलिस निरीक्षक प्रवीण डांगे, उपनिरीक्षक मिलींद गेडाम, उपनिरीक्षक किरण मेश्राम, हवलदार दिलीप झाड़े, पुलिस नायक रामाराव कांदे, चंदनबटवे, राधेश्याम गाते, गोपालप्रसाद पांडे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here