देश सही मायनों में रामराज्य की ओर अग्रसर : गोपालदास अग्रवाल

0
193

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में लिया आशिर्वाद
गोंदिया. गोंदिया शहर न्यू लक्ष्मीनगर स्थित न्यु फायर स्टेशन के समीप बी.एम. पटेल वार्ड में स्थानीय नागरिक समिति द्वारा प.पु. 1008 स्वामी श्री यशेश्वरानंदजी सरस्वती की ओजस्वी वाणी में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने पहुंचकर प.पु. 1008 स्वामी श्री यशोश्वरानंदजी सरस्वती व श्रीमद् भागवत कथा को माल्यार्पण कर व्यासपीठ का आशिर्वाद लिया. इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अग्रवाल ने कहा कि देश में राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राणप्रतिष्ठा से राममय वातावरण है. आज हर्ष की बात है कि गांव-गांव में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा और शिव महापुराण के माध्यम से प्रभु का चिंतन मनन किया जा रहा है. वर्तमान जैसा धार्मिक वातावरण देश में पहले कभी देखने में नहीं आया है. देश सही मायनों में रामराज्य की ओ अग्रसर है.
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश वर्मा, यु.टी. बिसेन, एम.आर. बोपचे, उमेंद्र बिसेन, विलाश मेश्राम, उदय पिल्लारे, डामेंद्र के. ठाकुरर, योगेश पारधी, प्रमिला बांगरे, ललिता मेश्राम, पुजा राखडे, करुणा श्रीवास्तव, बाबा बिसेन, पार्षद बंटी पंचबुद्धे, सिमरण ठकरानी, मनिष मेहता, अमित बोपचे, महेंद्र मिसार, पार्षद मैथुला बिसेन, विपीन ठाकरे, राहुल खिलावत, डी.बी. तुरक, मनोज भांडारकर, दीपक बोबडे, प्यारेलाल धामडे, शैलेश जैन, हर्षा धामडे, शितल बोपचे, सरिता येडे, कल्पना मेश्राम, माधुरी गट्टुवार, गिता बिसेन, अमर रंगारी, अंकित जैन, वि रामटेक्कर, लोकेश रहांगडाले, बबलू ठाकरे, खलील पठान, वीणा पारधी, सुधीर द्विवेदी, नागेश दुबे आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here