Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedदो कार्रवाई में 18 मवेशियों को बचाया, 9.60 लाख रु. का माल...

दो कार्रवाई में 18 मवेशियों को बचाया, 9.60 लाख रु. का माल जब्त

गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गश्त के दौरान आमगांव तहसील के ग्राम माक्कीटोला (ठाणा) में एक वाहन सहित कुल 10 मवेशी व रावणवाड़ी थाने के तहत ग्राम चंगेरा जंगल परिसर में बूचड़खाने ले जाने वाले 8 मवेशियों को तस्करों के चंगूल से मुक्त करवाया. इस कार्रवाई में कुल 9 लाख 60 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को स्थानीय अपराध शाखा की टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर ग्राम माक्कीटोला (ठाणा) में जांच की गई. इस दौरान खेत परिसर में वाहन क्र. एमएच 36 – एए 3470 दिखाई दिया. वाहन के पास पुलिस टीम पहुंचते ही वाहन चालक फरार हो गया. इस दौरान वाहन में 5 मवेशियां दिखाई दी. जिन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था. साथ ही बाजू के खेत परिसर में 5 मवेशियां निर्दयता से बंधे हुए पाए गए. पुलिस ने 2 लाख रु. कीमत के 10 मवेशियां व 6 लाख रु. कीमत का वाहन ऐसा कुल 8 लाख रु. का माल जब्त किया. आमगांव थाने में आसोली निवासी वाहन चालक छबीलाल ब्रीजलाल रहांगडाले (40) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दूसरी कार्रवाई रावणवाड़ी थाने के तहत ग्राम चंगेरा जंगल परिसर में की गई. जहां खेत परिसर में 8 मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के लिए बांध कर रखा गया था. इस कार्रवाई में 2 लाख 60 हजार रु. कीमत के 8 मवेशियों को बचाया गया. रावणवाड़ी थाने में चंगेरा निवासी अरविंद भजनलाल डहाट (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments