Saturday, May 24, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedदो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, एक ने तोड़ा दम

दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, एक ने तोड़ा दम

भंडारा : पेट्रोलपंप ठाणा परिसर के न्याहारवानी मार्ग पर सोमवार,3 अप्रैल की शाम 4.30 बजे के दौरान पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है। मृतक का नाम पेट्रोलपंप ठाणा ग्राम निवासी आवेश हसन शेख (25) बताया जा रहा है। वहीं गंभीर घायल श्रेयश वहाने (25) पर अस्पताल में इलाज चल रहा हंै। इस मामले में जवाहरनगर पुलिस ने भंडारा के एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेश हसन शेख के पिता की चिकन शॉप है। आवेश भी वहीं काम करता है। सोमवार शाम 4.30 बजे के दौरान आवेश पर कुछ युवकों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। दोस्त को बचाने के लिए आए श्रेयश वहाने को चाकू घोंप दिया। हमले में गंभीर घायल आवेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं श्रेयश वहाने यह गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही जवाहनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया तथा गंभीर घायल श्रेयश को अस्पताल भर्ती किया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी के मार्गदर्शन में आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुधीर बोरकुटे कर रहे हैं।

रामनवमी के दिन से चल रहा था विवाद
सूत्रों के अनुसार आवेश और श्रेयश का रामनवमी के दिन कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। घटना के पहले न्याहारवानी परिसर में स्थित भल्या की पहाड़ी पर आवेश व श्रेयश यह दोनों गए थे। उन्हे ढूंढते हुए इस स्थान पर पांच और युवक पहुंचे। वहां पर विवाद करके आवेश व श्रेयश न्याहारवानी परिसर में आगे बढ़े। इस दौरान बीच रास्ते में फिर से विवाद कर आरेपियों ने अपने साथ लाए चाकू से दोनों पर हमला किया गया। हमला करने के बाद दो युवक रफूचक्कर हो गए। बाद में तीन युवक मौके से भाग निकले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments