द्वेष की भावना से पात्र मतदाताओं के नाम काटने के प्रयत्नों पर होगी फौजदारी कार्यवाही, एक वर्ष की सजा का भी प्रावधान : शहर कॉग्रेस महासचिव मनोज पटनायक

0
100

मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में गोंदिया विधासनसभा क्षेत्र से कटे 57 हजार अपात्र मतदाताओं के नाम
गोंदिया. महाराष्ट्र राज्य में मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के अंतर्गत गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के कुल 3 लाख 25 हजार मतदाताओं की सभी राजनैतिक पार्टीयों एवं शासकीय बुथ अधिकारियों के प्रयत्नों से सघन जांच हुई तथा मृत, दोबार एवं स्थानांतरित ऐसे कुल 57 हजार अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए है, जिससे गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में करीब 2 लाख 67 हजार पात्र मतदाता शेष है। जिनकी मतदाता सूची जारी हुई है तथा 31 अक्टूबर तक उक्त सूची में कोई अपात्र मतदाता का नाम शेष रह गया हो तो फार्म नंबर 7 भरकर उक्त मतदाता के नाम पर आक्षेप लेने का प्रावधान है।
इसी प्रावधान का लाभ लेकर कुछ विशिष्ठ दल के कार्यकर्ता अन्य प्रमुख राजनैतिक दलों के मतदाताओं के नाम पर फार्म नंबर 7 भरकर आक्षेप ले रहे है और प्रमुख विपक्षी राजनैतिक दल के पात्र मतदाताओं का नाम नियमबाह्य ढंग से काटने का प्रयास कर रहे है। इस संदर्भ में भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि, किसी भी पात्र मतदाता का नाम पर आक्षेप लेने पर आक्षेपकर्ता की भी पुरी जानकारी फार्म नंबर 7 पर देनी होगी तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम केवल राजनैतिक द्वेष की दृष्टि से काटने के प्रयत्नों के विरुध्द फौजदारी कार्यवाही एवं 1 साल की सजा का प्रावधान है। अंततः द्वेष की दृष्टि से पात्र मतदाता के नाम काटने के प्रयत्नों से सभी राजनैतिक दल बचे और केवल अपात्र मतदाताओं के नाम पर ही आक्षेप ले तथा फार्म नंबर 7भरे, ऐसी जानकारी गोंदिया शहर कॉग्रेस महासचिव एवं बीएलए-1 गोंदिया विधानसभा मनोज पटनायक ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here