धान उत्पादक किसानों को बोनस दें : सांसद प्रफुल पटेल

0
230

दिवाली से पहले सरकारी धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग : किसानों की समस्याओं पर मुंबई में बैठक
गोंदिया. नागपुर संभाग में न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीदी योजना के तहत संचालित सरकारी व सहकारी धान खरीदी केंद्रों की समस्याओं, सीएमआर भराई, भंडारण और किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुंबई स्थित अन्न, नागरी आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण मंत्रालय में मंत्री छगन भुजबल की उपस्थिति में बैठक हुई. बैठक में सांसद प्रफुल पटेल ने गोंदिया-भंडारा जिले के धान उत्पादक किसानों की समस्याएं उठाईं.
सांसद पटेल ने कहा कि संकट में घिरे धान उत्पादक किसानों को बोनस दिलाने के लिए वे लगातार सरकार के समक्ष मांग रखते आए हैं. विधानसभा के अधिवेशन में भी सरकार की ओर से धान पर बोनस देने का आश्वासन दिया गया था. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों को बोनस देने का आग्रह करेंगे. पटेल ने दिवाली से पहले सरकारी धान खरीदी केंद्र तत्काल शुरू करने तथा खरीदी किए गए धान की समय पर उठाव व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने ई-पीक पंजीयन में किसानों को परेशानी न हो और धान खरीदी प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन को सतर्कता से काम करने को कहा. बैठक में विधायक राजकुमार बडोले, विधायक राजू कारेमोरे सहित विदर्भ के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

2001 से लंबित कमीशन का मुद्दा उठा
बैठक में महाराष्ट्र राज्य आदिवासी विकास मंडल (TDC) द्वारा भंडारा और गोंदिया जिले में की गई धान खरीदी का वर्ष 2001 से 2014 तक का लंबित कमीशन तत्काल जारी करने की मांग भी रखी गई. इसके अलावा सरकारी धान खरीदी केंद्रों और खरीदी संस्थाओं की तकनीकी व भौतिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई.

BEAM पोर्टल शुरू करने की मांग
सांसद राजेंद्र जैन ने ऑनलाइन बैठक में नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर कर्जमुक्ति योजना का लाभ जल्द देने की मांग की. उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीयन के लिए इस्तेमाल होने वाला BEAM पोर्टल बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है. इसलिए पोर्टल तत्काल शुरू किया जाए. जैन ने भंडारण क्षमता की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करीब 70 प्रतिशत धान खुले में रखने की स्थिति बन रही है. उन्होंने गोदामों की संख्या और क्षमता बढ़ाने तथा गोंदिया-भंडारा जिले में धान खरीदी केंद्र जल्द शुरू करने की मांग की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here