गोंदिया. गोंदिया जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. मुरुगानंथम को नागपुर नगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है. गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव सुभाष उमरानीकर ने यह आदेश जारी कर तत्काल अपने पद का प्रभार सौंपने और नये स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं.



