पत्नी ने की पति की हत्या, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार, ग्राम कुड़वा की घटना

0
1179

गोंदिया. शहर से सटे ग्राम कुड़वा में मंगलवार, 26 मई की रात पति-पत्नी में हुए विवाद में आरोपी पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना में रामनगर पुलिस ने आरोपी पत्नी अनिता राजेश कटरे (35) व प्रेमी संजय श्यामलाल लिल्हारे (42) को हिरासत में लिया है. मृतक का नाम कुड़वा निवासी राजेंद्र उर्फ राजेश कटरे (44) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, कुड़वा निवासी मृतक राजेश कटरे की दो पत्नी है. पहली पत्नी की मानसिक स्थिति ठिक नहीं होने वे अपने मायके में रहती है तथा वे अपनी दूसरी पत्नी के साथ कुड़वा में रहता था. इसी बीच मंगलवार को पति-पत्नी के बीच घर के कागजाद व पत्नी का अन्य व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध के चलते विवाद हो गया. इस बीच हुए विवाद में उसके पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. दूसरे दिन बुधवार, 27 मई को मृतक राजेश कटरे के शरीर पर चोटें व गले पर निशान दिखाई देने पर मृतक की बहन फिर्यादी नर्मदा दिनेश पंधरे ने रामनगर थाने में मामला दर्ज किया. रामनगर पुलिस ने आरोपी पत्नी अनिता कटरे व संजय लिल्हारे को हिरासत में लिया है. मृतक पर केटीएस जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया. जांच पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here