गोंदिया. गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर स्थित मुरदोली गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो अन्य एक गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना 3 जनवरी को दोपहर में घटित हुई. मृत व्यक्ति का नाम गोरेगांव के पिंडकेपार निवासी रुपेश नरेश भोगारे (23) तथा घायल व्यक्ति का नाम तुमखेड़ा निवासी प्रफुल्ल ब्रम्हानंद पटले (22) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव से कोहमारा की ओर जा रहे वाहन क्र. एमएच 35 – एजी 3958 से चालक ने मुरदोली गांव के पास अचानक नियंत्रण खो दिया. जिससे वाहन सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई और पलटी हो गई. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. जानकारी मिलते ही गोरेगांव थाने के अधिकारी और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे. घायल व्यक्ति को तुरंत गोंदिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एक फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और हादसे का सही कारण पता लगाने के लिए पूरी जांच की जा रही है, चाहे वह गाड़ी की तेज रफ्तार हो, तकनीकी खराबी हो या इंसानी गलती हो. इस हादसे की वजह से गोरेगांव-कोहमारा रोड पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था. इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर तेज रफ्तार गाड़ियों से होने वाले हादसों का मामला सामने आया है. गोरेगांव पुलिस आगे की जांच कर रही है.
पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, एक घायल, मुरदोली के पास की घटना
RELATED ARTICLES






