राष्ट्रीय महामार्ग पर आधि रात ट्रक को लगी आग, शशिकरण मंदिर के पास की घटना

0
197

गोंदिया. नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 53 पर स्थित शशिकरण मंदिर फ्लाईओवर के पास रविवार की रात करीब 2 बजे रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई. हालांकि इस घटना कोई जनहानी नहीं हुई है. लेकिन ट्रक का काफी नुकसान हुआ है.
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग निवासी ट्रक चालक तोशकलाल रजाराम शाहू (42) ट्रक क्र. एमएच 40 – सीएम 4099 रायपुर से नागपुर ले जा रहा था. इसी बीच शशिकरण मंदिर के प्लाईओवर के पास ट्रक में अचानक आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग पुलिस केंद्र डोंगरगांव की टीम घटना स्थल पर पहुंची. साथ ही नगर पंचायत सड़क अर्जुनी के अग्निशमन दल को भी बुलाया गया और कुछ ही देर में अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया. इस घटना में कोई जनकानी नहीं हुई है. आग किस कारण लगी इसका पता नहीं चल सका. घटना स्थल पर सहायक पुलिस निरीक्षक राजू बस्तावडे व महामार्ग पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here