लॉज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार; चार महिलाएं मुक्त

0
1404

गोंदिया. शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित राधिका लॉज में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. अनैतिक मानव यातायात प्रतिबंधक कक्ष की टीम ने पंचों की मौजूदगी में लॉज पर छापा मारकर चार पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया. पुलिस ने हेमू कॉलोनी चौक, यादव चौक निवासी लॉज संचालक जगदीश भामनानी (54) को हिरासत में लिया है.
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में अनैतिक मानव यातायात प्रतिबंधक कक्ष की टीम को राधिका लॉज में अनैतिक व्यापार संबंधी गतिविधियां चलने की जानकारी मिली थी. इसके आधार पर टीम ने पंचों के साथ लॉज में छापा मारा. कार्रवाई के दौरान लॉज के संचालक/मालिक के कब्जे से चार पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया. पुलिस का आरोप है कि लॉज संचालक इन महिलाओं से देह व्यापार करवा रहा था. आरोपी और चारों महिलाओं को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के कब्जे में लिया गया. इस मामले में शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रमोद भातनाते, अनैतिक मानव यातायात प्रतिबंधक कक्ष की पुलिस निरीक्षक मनीषा निकम के नेतृत्व में सहायक फौजदार जितेंद्र मिश्रा, हवलदार बलराज लांजेवार, रूपेश सुखदेवे, हवलदार शिल्पा बडवाईक, शिपाई रविंद्रकुमार मेश्राम, मंजु बागडे व सुरेखा मेंढे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here