वृत्तपत्र विक्रेताओं का 9 अक्टूबर को हुंकार मोर्चा, जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

0
129

गोंदिया. मंत्रिमंडल से मंजूर स्वतंत्र वृत्तपत्र विक्रेता कल्याणकारी मंडल को तत्काल अमल में लाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र राज्य वृत्तपत्र विक्रेता संगठन की ओर से 9 अक्टूबर को राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा। इसी के तहत गोंदिया जिला वृत्तपत्र विक्रेता एजेंट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालने का निर्णय लिया है।गोंदिया स्थित वृत्तपत्र विक्रेता भवन में राज्य संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश उके की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद भोयर, सचिव राजेश साठवणे, राजेश वैद्य, प्रवीण वासनिक, रमेश भोयर, राजेंद्र राजकुमार, महेश तरोणे, भास्कर कडव, जावेद अंसारी, केवलचंद लांजेवार, जयेश गजभिये, सौरभ मेश्राम, राजेश देशभरतार, प्रकाश वंजारी, प्रकाश साखरे, दुर्योधन कटरे, अनिमेष रामटेके, हर्षदिप उके, प्रवीण कोचे, प्रतीक सोनवाने, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, भोजराज देवगडे सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आंबेडकर चौक से निकलेगा मोर्चा
9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सभी वृत्तपत्र विक्रेता, एजेंट, पायलट बॉय, पार्सल बॉय तथा वाहन चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर, डिजाइनर, विज्ञापन और वितरण विभाग के कर्मचारियों से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र होने का आह्वान किया गया है। दोपहर 2 बजे यहां से मोर्चा जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना होगा। वहां जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग
संगठन ने कल्याणकारी मंडल के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान करने के साथ ही स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा, बुजुर्ग विक्रेताओं के लिए पेंशन, अधिकृत विक्रेताओं का पंजीयन, आवास योजना में आरक्षण, स्थायी दिव्यांगता अथवा मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता, गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मदद, पेपर स्टॉल के लिए जगह तथा विक्रेताओं के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता सहित विभिन्न मांगें रखी हैं। मोर्चे में विक्रेताओं से परिवार सहित बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिनेश उके ने किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here