गोंदिया. उपविभागीय अधिकारी तथा उपविभागीय दंडाधिकरी के आदेश पर रामनगर थाना क्षेत्र के कन्हारटोली निवासी शातिर अपराधि मुनेश तिलकचंद नागपुरे को छह माह के लिए गोंदिया जिले से तड़ीपार किया गया है.
जानकारी के अनुसार, कन्हारटोली निवासी शातिर अपराधि मुनेश नागपुरे चोरी-चकारी करके अपना जीवन यापन करता है. वर्ष 2022 से अब तक, हत्या, चोरी, घातक हथियार से चोट पहुंचाना, गालीगलौज, धमकी देना, सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करना और बिना लाइसेंस के हथियार का उपयोग करने जैसे 7 गंभीर अपराध दर्ज हैं. उसके इस हरकतों पर अंकुल लगाने के लिए रामनगर थाने के थानेदार बोरकुटे ने तड़ीपार का प्रस्ताव तैयार कर उपविभागीय अधिकारी तथा उपविभागीय दंडाधिकरी को प्रस्तुत किया था. उपविभागीय अधिकारी तथा उपविभागीय दंडाधिकारी के आदेश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी ने निर्धारित समय के भीतर उक्त व्यक्ति के तड़ीपार प्रस्ताव की प्रारंभिक जांच पुरी कर ली और उक्त अपराधि को गोंदिया जिले की सीमा से 6 महीने के लिए निर्वासित करने की सिफारिश की. अंततः उपविभागीय दंडाधिकरी चंद्रभान खंडाइत ने शातिर अपराधि को गोंदिया जिले की सीमा से 6 महीने की अवधि के लिए तड़ीपार करने का आदेश दे दिया.
शातिर अपराधि को छह माह के लिए जिले से किया तड़ीपार
RELATED ARTICLES






