सड़क पार कर रहे वृद्ध को टिप्पर ने कूचला, काचेवानी गांव के पास की घटना

0
121

गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के काचेवानी गांव के पास मंगलमूर्ति ट्रेडर्स के आगे एक टिप्पर ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें उसकी मौत हो गई. यह घटना 27 जून को दोपहर को घटित हुई.
जानकारी के अनुसार, काचेवानी गांव के पास स्थित मंगलमूर्ति ट्रेडर्स के आगे सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज गति से जा रहे टिप्पर ने टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद वाहन चालक टिप्पर छोड़ कर फरार हो गया. घटनास्थल पर नागरिकों की भीड़ जमा हो गई. तिरोड़ा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते वे घटनास्थल पर पहुंचे व पंचनामा किया. शव को पोस्टमार्डम के लिए तिरोड़ा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया. मृतक की पहचान पुलिस कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here