गोंदिया. न्यू लक्ष्मीनगर के पोवार बोर्डींग में 8 मई को विकलांग लोगों को सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि विकलांग भाइयों को हमें कभी कम नहीं आंकना चाहिए. क्योंकि विकलांग भी अच्छा काम कर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं. विकलांग लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि उनके लिए कोई अभिभावक नहीं है. राज्य सरकार विकलांग भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है.
इस दौरान सांसद अशोक नेते, विधायक विजय रहांगडाले, जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले, समाज कल्याण सभापति पुजा सेठ, महिला व बालकल्याण समिति सभापति सविता पुराम, बांधकाम सभापति संजय टेंभरे, पूर्व विधायक केशवराव मानकर, पूर्व जिप अध्यक्ष नेतराम कटरे, जिलाधीश गोतमारे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पाटिल, पुलिस अधीक्षक निखील पिंगळे उपस्थित थे. जयसिंह बघेले, श्रेयन नागपुरे, अजय ढेकवार, योगेश्वर डोहरे, मयंक बागड़े, अभिषेक बरडे, प्रमोद भिसे, कार्तिक बारई, विशाल कटरे और धनराज कांबले को सामग्री वितरित की गई. संचालन जयंत शुक्ला ने किया व आभार जिला स्वास्थ अधिकारी डा. नितिन कापसे ने माना.
सरकार विकलांगों के साथ मजबूती से खड़ी : पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार
RELATED ARTICLES






