हिरडामाली-मिलटोली मार्ग पर भीषण हादसा, 3 युवकों की मौत

0
804

गोंदिया. गोंदिया-गोरेगांव मार्ग पर हिरडामाली-मिलटोली के बीच बुधवार की दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतकों का नाम गोरेगांव निवासी पियूष बारेवार, सोनी निवासी मनोज कूरजेकर और विनय कोहरे बताया गया है. तीनों युवक एक-दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, हिरडामाली-मिलटोली के बीच देर रात यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि संबंधित वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज और जानकारी मिलते ही आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा किया। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, जबकि घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसा किस कारण हुआ और दुर्घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद गोरेगांव और सोनी क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here