अंतरराज्यीय बुलेट चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, गोंदिया एलसीबी की बड़ी कार्रवाई

0
5

गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 रॉयल एनफील्ड बुलेट और 4 अन्य मोटरसाइकिल समेत कुल 5 लाख 5 हजार रु. कीमत की 7 चोरी के मोटरसाइकिल जब्त की है.
जानकारी के अनुसार, दासगांव निवासी फिर्यादी मनोज दामोदर कटकवार ने रावणवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के आंगन में खड़ी रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी हो गई. इसी तरह बरबसपुरा निवासी फिर्यादी जयेंद्र भोजराज नागपुरे ने गोंदिया ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर की रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी हो गई. इन वाहन चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में एलसीबी की टीम ने जांच शुरू की. तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र के संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने बालाघाट जिले के शिवनघाट निवासी आरोपी निखिल सुंदरलाल रहांगडाले (20) से पूछताछ की. उसने अपने साथियों रोहित नरेंद्र माने (21), वरुण जागेश खुलसाम (21) व एक विधि संघर्षरत बालक तथा लालबर्रा निवासी नयन भानुप्रसाद ठाकरे के साथ मिलकर गोंदिया जिले के दासगांव, बरबसपुरा, भोसा (आमगांव), बोरगांव (कवलेवाड़ा), एकोडी सहित अन्य स्थानों से कुल 7 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबुल की. इसके बाद पुलिस ने रोहित माने, एक विधि संघर्षरत बालक तथा बाद में नयन भानुप्रसाद ठाकरे (19) लालबर्रा (बालाघाट) को भी हिरासत में लिया. पूछताछ में नयन ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदकर अपने पास रखने की बात कबुल की. उसके कब्जे से तथा उसके बताए स्थानों से सभी 7 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई. जिनकी कुल किंमत 5 लाख 5 हजार रु. बताई गई है. गिरफ्तार आरोपी रोहित माने, निखिल रहांगडाले और नयन ठाकरे को ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, एलसीबी के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here