अंतर्राष्ट्रीय सेंधमारी गिरोह का एक आरोपी अरेस्ट, 6,81,018 रु. का माल जब्त

0
274

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ में स्थित दो ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात चोरों ने कुल 5 लाख 40 हजार रु. कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे. जिसकी शिकायत डुग्गीपार थाने में की गई थी. इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा की टीम में अंतर्राष्ट्रीय सेंधमारी गिरोह का एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो आरोपियों की तलाश जारी है. उसके पास से कुल 6 लाख 81 हजार 18 रु. का माल जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मध्य प्रदेश के पांढुर्णा निवासी बलवानसिंग गब्बुसिंग भादा (34) व फरार आरोपियों के नाम पांढुर्णा निवासी कुंदनसिंग जुनी, मुलताई निवासी चमन सहारे बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, सौंदड़ निवासी फिर्यादी रविंद्र आनंदराव यावलकर (55) के सौंदड़ में स्थित यावलकर ज्वेलर्स दुकान का शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 3 लाख 40 हजार रु. के सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख रु. कीमत की गणेशजी व लक्ष्मी की मूर्ति, साथ ही बाजू के गजानन ज्वेलर्स दुकान से 1 लाख रु. कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ऐसा कुल 5 लाख 40 हजार रु. का माल चोरी किया था. जिसकी शिकायत डुग्गीपार थाने में की गई थी. मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली कि अंतर्राष्ट्रीय सेंधमारी गिरोह के आरोपी बलवानसिंग भादा, कुंदनसिंग व एक अन्य व्यक्ति ने यह चोरी की है. जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने मध्य प्रदेश के पांढुर्णा निवासी आरोपी बलवानसिंग गब्बुसिंग भादा (34) को हिरासत में लिया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने मित्र कुंदनसिंग जुनी व चमन सहारे के साथ मिलकर यह चोरी करने का अपराध कबुल किया. आरोपी के पास से कुल 6 लाख 81 हजार 18 रु. का माल जब्त किया गया. आरोपी को डुग्गीपार पुलिस को सौंप दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्त अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, हवलदार दुर्गेश तिवारी, सिपाही सुनील डहाके, राकेश इंदुरकर, संतोष केदार, घनश्याम कुंभलवार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here