अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, देवरी के धोबीसराड के पास की घटना, चालक फरार

0
13

गोंदिया. देवरी तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.53 पर धोबीसराड के समीप बुधवार शाम करीब 7.30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया. मृतक का नाम भोयरटोला/टेकाबेदर निवासी महेश सीताराम येल्ले (37) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार महेश येल्ले बुधवार शाम देवरी से मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान धोबीसराड के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल, देवरी भेज दिया. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. घटना के बाद नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा दुर्घटना कर फरार होने वाले वाहन चालकों की शीघ्र पहचान के लिए आधुनिक निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here