अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

0
66

गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के खैरलांजी रोड़ पर स्थित रेलवे ओवर ब्रीज के पास सोमवार की रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, डा. झाकीर हुसेन वार्ड निवासी मृतक शैलेश बालचंद मुरे (30) खैरलांजी रोड़ से पैदल जा रहा था. इसी दौरान रेलवे ओवर ब्रीज के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. रविंद्र मुरे की शिकायत पर तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस निरीक्षक वानखेडे के मार्गदर्शन में चल रही है. अज्ञात वाहन की तलाश पुलिस कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here