Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअत्याधिक वृक्षारोपण से ऑक्सीजन की कमी संभव : जिलाधीश प्रजित नायर

अत्याधिक वृक्षारोपण से ऑक्सीजन की कमी संभव : जिलाधीश प्रजित नायर

गोंदिया. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के माध्यम से पतसंस्था, एग्रीकल्चर में निवेश का बड़ा महत्व है. किसानों को कर्ज दिया जाता है. जिले में 321 सोसायटी है. जिन्हें कम्प्युटरीकृत किया जा रहा है. इस क्षेत्र में हर तरफ हरियाली है. हमारे पूर्वजों ने पेड़ लगाए, एक पेड़ लगाने का संकल्प 20 वर्ष पूर्व था. पानी व जमीन पर लगे पेड़ों से हम श्वास ले रहे है. पेड़ों का लाभ हमें ही मिलेगा. वृक्षारोपण की परंपरा गांव को मिली है. इसमें आगे ले जाकर अत्याधिक पौधों का रोपण करें जिससे भविष्य में ऑक्सीजन की कमी नही होगी. उक्त आशय के विचार जिलाधीश प्रजित नायर ने नाबार्ड, श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था गोंदिया व श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट समिति इर्री द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में मार्गदर्शन करते हुए व्यक्त किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अविनाश लाड ने की. जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था के जिला सेंट्रल को ऑप. बैंक के प्रबंधक सुरेशचंद्र टेटे, समाज कल्याण विभाग के पूर्व कमिश्नर अनिल देशमुख, रेंज फॉरेस्ट ऑफीसर आनंद मेश्राम, लिड डिस्ट्रीक्ट मैनेजर नरेंद्र मडावी, सरपंच देवानंद गडपायले,उपसरपंच भाऊलाल तरोणे, जिप सदस्य लक्ष्मी रवि तरोणे, पूर्व उप सरपंच रवि तरोणे, पर्यावरण विशेषज्ञ डा. सत्यप्रकाश मेहरा, ग्राम विकास अधिकारी आर.आर. जमईवार व नरेश ठकरेले आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हस्ते वीर राजा चिमनाबहादुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर की गई. पश्चात राधाबाई बहेकार निर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत व जय जगत गीत प्रस्तुत किया. डा. मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि हमने पृथ्वी के श्रृंगार को हटा दिया है. इस श्रृंगार को पुन: वापस लाने की जरुरत है. नाबार्ड के एजीएम अविनाश लाड ने कहा कि एग्रीकल्चर को ध्यान में रखकर 2 जुलाई 1982 को नाबार्ड की स्थापना की गई. इसका 1992 में उमेद व माविम में रुपांतर हुआ है. रुलर क्षेत्र में ब्रिज व मार्गों का निर्माण नाबार्ड के माध्यम से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. सेवा सहकारी सोसायटी को लोन दिया जा रहा है. जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है. इस अवसर पर जिलाधीश प्रजित नायर, बैंक के प्रबंधक टेटे, लाड, देशमुख, मडावी, बहेकार व अन्य अतिथियों के हस्ते पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में गुड‍्डा द्विवेदी, नरेंद्र भुजाडे, बंडु वरखडे, प्रधानाध्यापक दिनु ठाकुर, कुंभलकर, वाढई, अभियंता वंजारी, प्रवीन वरखडे, हरिचंद ठकरेले, चुन्नीलाल नागपुरे, लक्ष्मण ब्राम्हणकर, रोहित फुलबांधे, धनवंता वरखडे, महेश नागपुरे, सुखदेव वरखडे, राधाबाई बहेकार नर्सिंग स्कूल गोंदिया, जमनाबाई ठकरेले हाईस्कूल, जिला परिषद प्राथमिक शाला ईर्री के विद्यार्थी व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. संचालन विजय बहेकार ने किया व आभार गाम विकास अधिकारी आर.आर. जमईवार ने माना.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments