अपने इष्टदेव भगवान झूलेलालजी को कभी न भुलाये : सतगुरु साईं लालदास साहेबजी चकरभाटा

0
320

गोंदिया : सर्व सिंधी समाज गोंदिया के तत्वाधान में श्री सिंधु अमरधाम आश्रम झूलेलाल मंदिर चकरभाटा के गदीनशीन सतगुरु साईं लालदास साहेब जी के पावन सानिध्य में विशाल 551 सामुहिक पूज्य बहराणा साहेब (ज्योति कलश) का कार्यक्रम आदर्श सिंधी स्कूल के मैदान पर सम्पन्न हुआ.

कार्यक्रम के प्रारम्भ में साईं लालदास साहेब जी द्वारा बहराणा साहेब की ज्योत प्रज्वलन करकें कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,इसके पश्चात् अजमेर के लवी भगत द्वारा भजन कीर्तन किया गया. इस अवसर पर सर्व सिंधी समाज के लोगों ने बहराणा साहेब में सम्मिलित होकर मनोकामना पूर्ण यज्ञ में हिस्सा लिया. केवल गोंदिया ही नहीं बल्की बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी, छिंदवाड़ा, तिरोड़ा,तुमसर, भंडारा, नागपुर,अकोला,नंदूरबार, हैदराबाद, राजनांदगांव, दुर्ग,भिलाई, रायपुर, भाटापारा,चकरभाटा , बिलासपुर, आदि शहरों से भी भक्तों ने इस आयोजन में भाग लिया.

इस अवसर पर गोंदिया की विविध पंचायतों, संस्थाओं द्वारा साईं जी का स्वागत किया गया इसी प्रकार बहराणा साहेब का महत्व विषय पर नाटक एवं सिंधी गीत पर डांस भी की गई. साईं लालदास साहेब जी ने अपने विचारों में फरमाया हम भले ही किसी भी धर्म,मजहब, पंथ को माने परंतु अपने इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी को कभी ना भूलें। गोंदिया के विधायक श्री विनोद अग्रवाल द्वारा साईं जी का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में गोंदिया में बन रहे झूलेलाल धाम की भी जानकारी दी गई.
सिंधी स्कूल के मैदान पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने सत्संग का लाभ लिया उसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा सिंधी स्कूल से निकलकर,संत कंवरराम मैदान, संगम बिल्डिंग, शंकर चौक होते हुए जय झूलेलाल द्वार पर सम्पन्न हुई. इसके बाद ज्योत विसर्जन शिवधाम फुलचूर में साईं जी के शुभ हस्ते की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर विशाल लंगर (प्रसादी) भी सभी ने ग्रहण किया. कार्यक्रम की प्रस्तावना मनीष साजनदास वाधवानी कुशल मंच संचालन डा. हरीश कुमार खत्री और आभार राजेश शिवलानी एवं योगेश प्रितमदास मुलचंदानी ने रखा. कार्यक्रम की आयोजक टीम भगवान झूलेलाल धाम गोंदिया के सभी सेवादारियों, लक्ष्मणदास तोलानी,राजेश शिवलानी ने सर्व सिंधी समाज गोंदिया एवं समाज के सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग देने वालों का आभार माना.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here