अब सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज, जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए जिला पुलिस बल की “नई वेबसाइट लॉन्च”

0
436

गोंदिया. पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे की संकल्पना व अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में गोंदिया जिला पुलिस बल द्वार नई वेबसाइट शुरू की गई है. इस वेबसाइट पर गोंदिया जिला पुलिस बल की अद्यतन जानकारी के साथ-साथ जिले के सभी पुलिस थानों व शाखाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है. नागरिकों को पुलिस विभाग से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक जानकारी इसके माध्यम से प्राप्त होगी.
पुलिस अधीक्षक भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर गोंदिया जिले के नागरिकों को पहली बार इस वेबसाइट पर सिटीझन कॉर्नर टैब में ऑनलाइन शिकायत की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. जिससे वे अपने साथ घटित घटना की शिकायत कर सकेंगे. की गई शिकायत पर संबंधित पुलिस थाने द्वारा कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक को सीधे तौर पर पता चल जाएगा कि किस नागरिक ने क्या शिकायत दर्ज कराई और उस शिकायत पर संबंधित पुलिस थाने द्वारा क्या कार्रवाई की गई और वह इस संबंध में नियमित समीक्षा भी करेंगे. यह वेबसाइट नागरिकों को महिलाओं, बच्चों, अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर अपराध, संपत्ति, खोए हुए मोबाइल, साइबर धोखाधड़ी, किरायेदार की जानकारी और अन्य शिकायतों के बारे में शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान करती है. गोंदिया जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे नई वेबसाइट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी शिकायतों का समाधान करें. गोंदिया जिला पुलिस बल जिले के नागरिकों की सेवा व समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here