अवैध देशी शराब सहित 7.40 लाख का माल जब्त

0
46

गोंदिया. सालेकसा थाने के तहत ग्राम गिरोला से तिरखेड़ी मार्ग पर रविवार, 21 जून को एक अवैध देशी शराब ले जा रहे बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ा गया. इस कार्रवाई में कुल 7 लाख 40 हजार रु. का माल जब्त किया गया.
जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय सदाशिव राऊत (50) व गणेश ईश्वर निकोडे (36) पीकअप वाहन क्र. एमएच 28 – वी 4420 में 60 पेटी अवैध देशी शराब ले जा रहे थे. इसी बीच पुलिस ने उनका वाहन ग्राम गिरोला से तिरखेड़ी मार्ग पर पकड़ लिया. इस कार्रवाई में 2 लाख 40 हजार रु. कीमत की देशी शराब व 5 लाख रु. का वाहन ऐसा कुल 7 लाख 40 हजार रु. का माल जब्त कर लिया. फिर्यादी हवलदार खुशरंगा बिसेन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here