गोंदिया. देवरी पुलिस ने देवरी शहर से अवैध मवेशियों को ले जाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 मवेशियां व ट्रक ऐसा कुल 23 लाख 36 हजार रु. का माल जब्त किया है. इस मामले में फरार आरोपी चालक के खिलाफ देवरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई शनिवार की रात करीब 2.30 बजे की गई.
पुलिस देवरी शहर परिसर में रात में गश्त कर रहे थे. जिसमें जुआ अड्डों, मोटरसाइकिल चोरी, सेंधमारी और अवैध मवेशियों को ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. इसी बीच, रात में देवरी शहर में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना मिली कि ट्रक क्र. एमएच 34 – एबी 9771 में आमगांव से देवरी की ओर अवैध मवेशियों को ले जाया जा रहा है. देवरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के लोहारा गांव के पास जाल बिछाकर इस ट्रक को रोका. हालांकि, पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने वाहन तेज रफ्तार से चलाना शुरू कर दिया और डवकी मोड़ पर अंधेरे ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया. देवरी पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो पता चला कि ट्रक में मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था. जिसमें कुल 28 मवेशियां पाए गए. इस कार्रवाई में 3 लाख 36 हजार रु. कीमत के 28 मवेशियां व 20 लाख रु. कीमत का ट्रक ऐसा कुल 23 लाख 36 हजार रु. का माल जब्त किया गया. उल्लेखनीय है कि देवरी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 28 जानवरों की जान बचाई गई है. फरार ट्रक चालक के खिलाफ देवरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 28 जानवरों को सुरक्षित गौशाला में जमा करा दिया गया है.
अवैध मवेशियों ले जा रहे ट्रक को पकड़ा, 23.36 लाख रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






