गोंदिया. आमगांव पुलिस ने अंजोरा बीट के ग्राम पदमपुर स्थित तुकडोजी चौक से 4 किमी. दूर मवेशियों को अवैध रुप से ले जा रहे पिकअप वाहन को पीछा कर पकड़ा. इस कार्रवाई में कुल 8 लाख 20 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. यह कार्रवाई 11 दिसंबर को की गई.
जानकारी के अनुसार, आमगांव थाने के पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे से मिली जानकारी के आधार पर अपराध शाखा टीम आमगांव व गश्त अंमलदार ने आमगांव के अंजोरा बीट अंतर्गत ग्राम पदमपुर तुकड़ोजी चौक से ग्राम सावंगी मार्ग पर पिकअप वाहन क्र. एमएच 36 – एए 4163 को रोकने का इशारा दिया. लेकिन वाहन चालक ने वाहन न रोकते हुए भागने का प्रयास किया. इस बीच पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे रिसामा रेलवे पुल के पास पकड़ा. लेकिन इस बीच वाहन चालक फरार हो गया. वाहन की जांच करने पर वहां 12 मवेशियां पाई गई. पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रु. कीमत की 12 मवेशियां व 7 लाख रु. कीमत का पिकअप वाहन ऐसा कुल 8 लाख 20 हजार रु. का माल जब्त किया है. फरार आरोपी के खिलाफ आमगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच हवलदार दुधराम मेश्राम कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे, हवलदार दुधराम मेश्राम, असिम मन्यार, सिपाही विनोद उपराडे, चेतन शेंडे, भागवत कोडापे, तोफेश जांभुलकर, आनंदसिंह मुंडेले, अजय पटले, मिलनसिंग मंजुटे, नितीन चोपकर, मुनेश्वर, अजय इंगले ने की.



