अवैध मुरूम की तस्करी, पांच ट्रैक्टर, जेसीबी सहित 65 लाख रु. का माल जब्त

0
395

गोंदिया. आमगांव थाने के तहत सितेपार परिसर में नवातालाब के पास जेसीबी से खुदाई कर ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध मुरूम की तस्करी की जा रही थी. इसी बीच मिली जानकारी के आधार पर आमगांव पुलिस ने 4 जनवरी को कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर व एक जेसीबी ऐसा कुल 65 लाख रु. का माल जब्त कर लिया. इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आमगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है.
आमगांव थाने के पुलिस निरीक्षक तिरुपती राणे के आदेश पर पुलिस टीम कालीमाटी बीट परिसर में गश्त पर थी. इसी बीच जानकारी मिली कि सितेपार परिसर के नवातालाब के पास जेसीबी की मदद से खुदाई कर मुरूम की अवैध परिवहन किया जा रहा है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. पुलिस ने बिना क्रमांक का ट्रैक्टर व ट्रॉली क्र. एमएच 35 – एआर 2289, बिना क्रमांक का ट्रैक्टर व ट्रॉली क्र. एमएच 35 – एजी 9751, बिना क्रमांक का ट्रैक्टर व ट्रॉली, बिना क्रमांक ट्रैक्टर व ट्रॉली क्र. एमएच 35 – एआर 7607, ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – एजी 5447 व बिना क्रमांक की ट्रॉली व एक जेसीबी मशीन ऐसा कुल 65 लाख रु. का माल जब्त किया. मोरवाही निवासी आरोपी आकाश रामदास डोये (22), सितेपार निवासी विजय खेमचंद पाथोडे (25), करंजी निवासी राकेश सुरजलाल राखडे (28), सितेपार निवासी भाष्कर हरिराम बिसेन (29), सितेपार निवासी पंकज घनश्याम बिसेन (27) व कातुर्ली निवासी संदीप रतिराम हत्तीमारे (31) के खिलाफ आमगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक देवीदास ठमके कर रहे है.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपती राणे, पुलिस उपनिरीक्षक ठमके, हवलदार मेश्राम, चौधरी, पंधरे, असिम मन्यार, सिपाही चेतन शेंडे, भागवत कोडापे, गिरीया, इंगले ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here