गोंदिया. आमगांव पुलिस ने अवैध रुप से रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को घाटटेमनी बीट अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंडीपार में बाघ नदी के मारबत घाट पर पकड़ा. इस कार्रवाई में दो ट्रैक्टर सहित कुल 16 लाख 12 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे के आदेश पर पुलिस शुक्रवार को गश्त कर रही थी. इसी बीच गुप्त जानकारी मिली कि ग्राम मुंडीपार के मारबत घाट में अवैध रुप से रेत की चोरी की जा रही है. जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा आमगांव व घाटटेमनी बीट अंमलदार ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – एआर 3002 व ट्रॉली क्र. एमएच 35 – डब्ल्यू 5577, ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – ऐजे 1855 व ट्रॉली क्र. एमएच 35 – एजे 9886 को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा. इस कार्रवाई में दो ट्रैक्टर व दो ब्रास रेत ऐसा कुल 16 लाख 12 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. आरोपी मुंडीपार निवासी लखन खेमचंद मानकर (33), पुनम सुखराम मडावी (25), राजेंद्र नंदलाल बोपचे (50), टिकाराम श्रीराम मेश्राम (30), संदीप मंगलुजी दखनकर (29), हितेश रोशनलाल सुरसाऊत (24) व शुभम राजेंद्र बोपचे (24) के खिलाफ आमगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच हवलदार खुशालचंद बर्वे कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश व उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे, पुलिस उपनिरीक्षक नरेश शहारे, हवलदार बर्वे, दसरे, सिपाही विनोद उपराडे, चेतन शेंडे, असिम मन्यार, नितीन चोपकर ने की.



