अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा, 4 लाख 16 हजार रु. का माल जब्त

0
224

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ स्थित चुलबंद नदी से अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया. इस कार्रवाई में कुल 4 लाख 16 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार, उपविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा डुग्गीपार थाने पुलिस नायक महेंद्र बाबुराव सोनवने को जानकारी मिली कि सौंदड़ स्थित चुलबंद नदी से ट्रैक्टर की मदद से अवैध रेत ले जा रही है. जानकारी के आधार पर ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – जी 8453 व ट्रॉली क्र. एमएच 35 – एआर 3792 को ग्राम सौंदड़ में अवैध रेत के साथ पकड़ा गया. इस कार्रवाई में 6 हजार रु. कीमत की एक ब्रास रेत व 4 लाख 10 हजार रु. कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली ऐसा कुल 4 लाख 16 हजार रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी पुलिस नायक महेंद्र सोनवाने की शिकायत पर सौंदड़ निवासी आरोपी कमलेश भरत ब्राम्हणकर (33) व ओमप्रकाश सावजी चांदेवार (60) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच सहायक फौजदार निर्वाण कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक गणेश वनारे, सहायक फौजदार विलास निर्वान, हवलदार आशिष अग्निहोत्री, पुलिस नायक सोनवाने, संजीव चकोले, सिपाही उदेभान रुखमोडे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here