आमगांव के मुथूट फाइनेंस में चोरी का प्रयास

0
253

गोंदिया. आमगांव शहर में आए दिन होने वाली घटनाएं अब आम बात हो गई हैं. चोरी और सेंधमारी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया है. 30 अप्रैल से 1 मई के दौरान रात को आमगांव शहर में मुथूट फाइनेंस में चोरी की कोशिश की गई. चोरों ने कार्यालय की दीवार पर लगे एयर कंडीशनर के बगल वाली खिड़की तोड़ दी और अंदर घुस गए, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है.
इन दिनों टीवी चैनलों पर आने वाले क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे क्राइम पर आधारित सीरियल में क्राइम कैसे किए जाते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है, इसके कई तरीके दिखाए जाते हैं. मॉडर्न टेक्नोलॉजी और अलग-अलग संसाधन की मदद से अपराधि नए-नए तरीकों से क्राइम करने की कोशिश कर रहे हैं. यह घटना कंपनी के सिक्योरिटी सिस्टम पर भी सवाल उठा रही है. अगर मुथूट फाइनेंस ने सिक्योरिटी गार्ड रखे होते, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी. परिसर में एसबीआई बैंक, सहयोग बैंक, पेट्रोल पंप और अन्य आर्थिक संस्था है. लेकिन कहीं भी सिक्योरिटी का कोई पक्का इंतजाम नहीं है. जब एक ही क्षेत्र में कई बैंक और आर्थिक संस्था हैं, तो सिक्योरिटी का इंतजाम इतना कमजोर क्यों है, यह एक गंभीर सवाल है. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं. पुलिस विभाग मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here