इटियाडोह प्रकल्प ओवरफ्लो

0
259

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील में पिछले पांच दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण इटियाडोह प्रकल्प ओवरफ्लो हो गया है. इटियाडोह में छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े तक ओवरफ्लो के स्पिलवे से बहते पानी को देखने के लिए उमड़ रहे हैं. इस बीच प्रशासन ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
अर्जुनी मोरगांव तहसील में लगातार बारिश हो रही है और हर जगह बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. बाढ़ की इस स्थिति के कारण तहसील में कृषि पानी में डूब गई है. अनेक मार्ग बंद हैं. दिनकर नगर (बंगाली कैंप) और जरुघटा गांव में गांव के पास नाले का पानी आ जाने से कई लोग बेघर हो गए हैं. इटियाडोह प्रकल्प ओवरफ्लो हो गया है और स्थानीय नागरिक इसका आनंद लेने के लिए उमड़ रहे हैं. इटियाडोह बांध में 24 जुलाई की शाम 6 बजे तक 100 प्रश. जल भंडारण तक पहुंचने के साथ ही बांध ओवरफ्लो हो गया है. इटियाडोह के ओवरफ्लो हो जाने से पुष्पनगर अ, पुष्पनगर ब के बंगाली आवास के गांवों को बाढ़ के पानी के खतरे का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अधिकारी और प्रशासन बार-बार नदी किनारे के गांवों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here