एनसीपी कार्यालय के सामने जुलूस के सदर ईशान शेख का किया स्वागत; समाज में भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
गोंदिया. जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के खुशनुमा अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से रेलटोली स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन कार्यालय के सामने जुलूस के सदर ईशान शेख का स्वागत किया गया. इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने मुस्लिम समाज के सभी बंधुओं को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी. सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है. समाज में आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन के साथ विनोद हरिणखेडे, राजू एन. जैन, केतन तुरकर, नानू मुदलियार, अशोक सहारे, भगत ठकरानी, दिनेश अग्रवाल, सतीश देशमुख, राज शुक्ला, लोकेश यादव, अनुज जायसवाल, संजीव राय, नागो बंसोड़, अमित भालेराव, मोहन पटले, विनीत शहारे, खलील पठाण, हरबक्ष गुरनानी, पाशा शेख, इरफान शेख, बंटी चौबे, लिकेश चिखलोंडे, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, विनायक खैरे, प्रशांत सोनपूरे, लव माटे, दिनेश गेडाम, रवी रामटेक्कर, हरिराम आस्वामी, हरगोविंद चौरसिया, पंकज मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, हर्षवर्धन मेश्राम, योगेश दर्वे, सचिन अवस्थी, शरनागत गुरुजी, श्रेयस खोब्रागडे, प्रदीप लांजेवार, गुड्डू बिसेन, संजीव बापट, तुषार उके, क्षितिज जांगडे, डुलीचंद मेश्राम, सौरभ जायसवाल, चिराग बावनथडे एवं वामन गेडाम सहित समाजबंधु तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.



