उस ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज, दो युवकों की हुई थी मौत

0
233

गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के बिरसी मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर होने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो जाने की घटना 26 दिसंबर को घटित हुई थी. घटना में भंडारा जिले के तुमसर-देव्हाडी निवासी यश राजेश राजूके (19) व भारत भगवान बनकर (18) की मृत्यु हुई थी. इस मामले में आरोपी ट्रैक्टर क्र. एमएच 35-टीसी 94 तथा ट्राली क्र. एमएच 35- एफ 5167 के चालक के खिलाफ मृतक के रिश्तेदार आकाश माणिकराव मेश्राम की शिकायत पर तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बताया गया है कि यश राजूके व भारत बनकर दोनों मित्र थे. वे मोटरसाइकिल क्र. एमएच 36- एपी 6454 पर सवार होकर दवनीवाड़ा की ओर तिरोड़ा-बिरसी मार्ग से जा रहे थे. इसी दौरान तिरोड़ा की ओर जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक ट्रैक्टर को चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here