एक किलो गांजा सहित आरोपी को पकड़ा, 1.30 लाख रु. का माल जब्त

0
284

गोंदिया. मोटरसाइकिल पर गांजा ले जा रहे एक आरोपी को आमगांव रोड़ आईटीआई के पास देवरी में पकड़ा गया. उसके पास से 1 लाख 30 हजार 700 रु. का माल जब्त किया गया.
लोकसभा चुनाव के दौरान शांति भंग न हो इसलिए अवैध कारोबार करने वालो पर नजर रखी जा रही है. इसी बीच जानकारी के आधार पर आमगांव रोड़ आईटीआई के आगे देवरी में नाकाबंदी की गई. इसी दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल क्र. टीएस 10 – इजी 5176 को रोका गया. अधिकारियों के समक्ष जांच करने पर उसके पास 1 किलो गांजा दिखाई दिया. जिसकी कीमत 15 हजार रु. बताई गई है. इस कार्रवाई में 15 हजार रु. कीमत का एक किलो गांजा, 1 लाख रु. कीमत की मोटरसाइकिल, 500 रु. की बैग, 10 हजार रु. का मोबाइल, 5 हजार रु. कीमत का पुराना मोबाइल ऐसा कुल 1 लाख 30 हजार 700 रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी पुलिस नायक सुधीर चंद्रशेखर जांगले की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामाला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अंजोरी गंगाकचुर कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here